*👉🏻 टो-वे वैन लेकर कार उठाने आये व्यक्तियों को चोर बता किया पुलिस के हवाले* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,29 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते राजा गार्डन में उस समय हंगामा हो गया जब इलाका निवासियों ने टो-वे वैन लेकर गाड़ी उठाने आए व्यक्तियों को चोर बताकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आज सुबह राजा गार्डन में टो-वे वैन के साथ पहुंचे व्यक्तियों ने जैसे ही कार को उठाने की कोशिश की तो इलाका निवासियों ने उन्हें घेर लिया और चोर-चोर चिल्लाना शुरु कर दिया।
जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को बुला लिया। लोगों ने उक्त व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी जिसमें टो-वे वैन की तस्वीरों के साथ लिखा था कि चोर अब सरेआम गाड़ियां उठाने के लिए टो-वे वैन लेकर आने लगे हैं। साथ ही उसमें लिखा था कि मौके पर ही उक्त लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है अब देखना यह है कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है। इस पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए जब थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी मेजर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त लोग चोर नहीं है। जिस गाड़ी को ये लोग उठाने गए थे उस गाड़ी की किस्तों का कोई मामला है। फिर भी वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। मेजर सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इन्हें फोन पर गाड़ी उठाने के लिए कहा था उससे भी पूछताछ की जाएगी ताकि पूरा मामला साफ हो सके।