*👉🏻 बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग* *👉🏻 बिजली कटों की मार झेल रही जनता और खुद बिजली विभाग दिन के उजाले में भी चला रहा स्ट्रीट लाइट, पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 01 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)- महानगर में रोजाना 3 से 4 घंटे के लग रहे बिजली कटों के कारण आम जनता परेशान हो चुकी है। एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से पावर कॉम के कट लोगों की जान निकाल रहे हैं। वैसे तो पावरकॉम ने लोगों से अपील की है कि अगले 3 दिनों तक AC ना चलाएं ताकि बिजली संकट ज्यादा न गहराए।
मगर लोगों को अपील करने वाला बिजली विभाग खुद लापरवाह दिखाई दे रहा है। जिसका उदाहरण आज देखने को मिला। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे पुरानी होशियारपुर रोड, नकोदर रोड और सोढल रोड पर दिन के उजाले में ही स्ट्रीट लाइट जल रही है, जिससे बिजली की बर्बादी हो रही है। जांच करने पर पता चला कि यह बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है, क्योंकि इन तीनों क्षेत्रों में कोई भी मेंटेनेंस का काम नहीं चल रहा था ताकि बिजली विभाग यह ना कह सके कि मरम्मत के कारण स्ट्रीट लाइटों को जलाया गया था। अगर बिजली विभाग खुद ही लापरवाह है तो वह लोगों को नसीहत क्यों दे रहा है। 
–रात से लेकर दोपहर बाद तक जल रही हैं स्ट्रीट लाइट– बिजली की बर्बादी कैसे की जाती है यह तो कोई बिजली विभाग से ही सीखे, क्योंकि रात से जल रही स्ट्रीट लाइट अगले दिन दोपहर बाद तक दिन के उजाले में भी जलती रही। जिस कारण बिजली की बर्बादी हुई। पुरानी होशियारपुर रोड, नकोदर रोड और सोढल रोड के निवासियों ने बताया कि कल रात से लेकर आज दोपहर बाद तक सड़कों पर लगी हुई स्ट्रीट लाइट जल रही है। जिस की सुध लेने वाला कोई नहीं। लोगों का कहना है कि वैसे तो पावर कॉम लोगों को AC ना चलाने या बिजली बचाने की अपील कर रहा है।
मगर खुद अपने गिरेबान में झांक कर नहीं देख रहा। पावर कॉम खुद ही बिजली की बर्बादी कर रहा है और नसीहत लोगों को दे रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही का दंश आम जनता बिजली कटों के रूप में झेल रही है। लोगों का कहना है कि बिजली की बर्बादी करने वाले पावरकॉम कर्मियों पर कोई कार्रवाई करेगा या कार्रवाई सिर्फ आम जनता पर ही होती है।
–बिजली कट ने बचाई बिजली विभाग की इज्जत– जैसे ही हैडलाइन एक्सप्रेस के छायाकार नकोदर रोड और सोढल रोड पर जल रही स्ट्रीट लाइट की तस्वीरें लेने के लिए पहुंचे तो तभी बिजली का कट लग गया। जिस कारण स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। यूं कहिये कि बिजली कल ने ही बिजली विभाग की लापरवाही पर पर्दा डाल दिया। मगर जैसे ही फिर से बिजली की आपूर्ति बहाल होगी और स्ट्रीट लाइट दिन के उजाले में जलेंगी तो हैडलाइन एक्सप्रेस फिर से बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर करेगा।