*👉🏻 हेरोइन तस्करी के मामले में नाइजीरियन अपने साथियों सहित काबू* *👉🏻 780 ग्राम हेरोइन व 8 लाख 74 हज़ार की नकदी बरामद*
जालंधर,4 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने हेरोइन सहित नाइजीरियन और उसके दो साथियों को काबू किया है। थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी विमल कांत ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड सतलुज सिनेमा के नजदीक मौजूद थे। तभी एक सफेद रंग की जेन कार को शक के आधार पर रोका। जिनमें तीन व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक नाइजीरियन भी था। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्तियों के पास से 8,74,000 रुपए की नगदी और 780 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ जज उर्फ बंटी पुत्र केहर सिंह निवासी कपूरथला, सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र रणयोध सिंह निवासी कपूरथला व चनैडू अफैंडू नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।

