*👉🏻 पहली को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाई* *👉🏻 पहली पत्नी ने पति की छित्तर-परेड कर किया पुलिस के हवाले*
जालंधर,5 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते करतार नगर नजदीक मॉडल हाउस में उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब पत्नी को अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला। करतार नगर निवासी उषा देवी ने बताया कि उसकी 30 वर्ष पहले जय प्रकाश साहनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई थी। 20 दिन पहले जयप्रकाश किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर चला गया था। लेकिन 15 दिन पहले पता चला कि जयप्रकाश ने झारखंड में किसी महिला से शादी रचा ली है। जबकि उसने उषा देवी को तलाक नहीं दिया था। जिसके बाद उषा देवी ने जयप्रकाश को कई बार फोन कर घर वापस आने के लिए कहा। लेकिन हर बार जयप्रकाश ने उसे घर से निकल जाने के बारे में ही कहा। आज जयप्रकाश अपना मकान बेचने के सिलसिले में जैसे ही करतार नगर पहुंचा तो उषादेवी ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान जयप्रकाश ने अपनी गाड़ी उषादेवी पर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उषा देवी बच निकली और जयप्रकाश पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी भी तोड़ दी। मोहल्ले में हंगामा होता देख इलाका निवासी बाहर निकले और पुलिस को सूचित किया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जय प्रकाश को थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
