*👉🏻 नशे की हालत में दो युवक उलझे पुलिस कर्मियों से* *👉🏻 ड्रंक एंड ड्राइव का चालान कर पुलिस ने की खानापूर्ति,एक युवक पुलिस कर्मी का बेटा*
जालंधर,5 जून-(प्रदीप भल्ला)-देर रात तीन बजे नकोदर चौक में एक कार हादसा ग्रस्त हो गई। जिसमें दो युवक नशे की हालत में थे। नशे की हालत में दोनो युवकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई में एक पुलिसकर्मी की पगड़ी भी गिर गई। दोनों युवक न्यूजीलैंड से आए हुए बताए जा रहे हैं और किसी पार्टी में शराब ज्यादा पी लेने के कारण उनकी कार नकोदर चौक में हादसाग्रस्त हो गई। दोनों युवकों में एक युवक किसी उच्च अधिकारी (पुलिस विभाग) का बेटा बताया जा रहा है। जो कि कपूरथला में तैनात है। पूरे मामले की जानकारी जब उक्त उच्च अधिकारी को चली तो उन्होंने राजीनामे के लिए दबाव बनाना शुरु कर दिया।
——————————————–
–क्या कहना है थाना 4 के प्रभारी का–
जब इस बारे में थाना 4 के प्रभारी प्रेम कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लड़कों ने शराब पी हुई थी। जिस कारण उनकी कार नकोदर चौक में टकरा गई। लड़कों का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान कर दिया है और गाड़ी ज़ब्त कर ली है।
——————————————–
— यह कहा पुलिस कमिश्नर ने–
पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना था कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है। पता करवाया जाएगा यदि किसी पुलिसकर्मी के साथ धक्केशाही हुई है तो उसकी जांच अलग से करवाई जाएगी।

