*👉🏻 तीन महीने के बच्चे का अपहरण करने वाले काबू*

जालंधर,15 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना जीआरपी की पुलिस ने तीन महीने के बच्चे को अगवा कर अपने पास रखने के आरोप में एक व्यक्ति व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना जीआरपी के प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि 14 अप्रैल को कैंट रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली प्रीति नामक महिला ने शिकायत दी थी कि उनके 3 महीने के बच्चे बाऊ को किसी ने अगवा कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रेलवे स्टेशन पर निजी सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के साथ मिल प्रीति के 3 महीने के बच्चे बाऊ को अगवा कर अवैध तरीके से अपने पास रखा हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से बच्चे को बरामद कर लिया और बच्चा परिजनों के हवाले कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोला पुत्र लाल निवासी धीना जालंधर कैंट और महिला सपना के रूप में बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।