*👉🏻 युवती के अपहरण की सूचना से हड़कंप* *👉🏻 सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस पहुंची कार मालिक तक*

जालंधर,8 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास स्थित होटल ग्रैंड होरिजन के बाहर सिल्वर रंग की करोला कार में लड़की के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना 6 के प्रभारी विमलकांत व थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि लड़की किसी लड़के के साथ आ रही थी और जैसे ही करोला कार के पास पहुंची तो लड़के ने उसे अंदर बैठने के लिए कहा। लड़की ने कार में बैठने में आनाकानी की तो साथ आ रहे लड़के ने उसे कार में बिठा लिया। जिसके बाद वह कार लेकर निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार का नंबर ट्रेस कर लिया है। नम्बर से पता चला कि कार बस्ती शेख के रहने वाले संदीप मल्होत्रा पुत्र किशन मल्होत्रा के नाम पर है। पुलिस ने मामले को लगभग हल कर लिया है और जल्द ही पत्रकार वार्ता कर खुलासा करेगी।
