👉🏻 दरबार पंजपीर बापू माहिंगा शाह फोकल पॉइंट में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक मेला,”आया मेरे पीर दा मेला” से गूंज उठा दरबार
👉🏻 समस्त फकीरों ने अपना जीवन लोगों की भलाई व मनुष्य को सही रास्ता दिखाने के लिए लगाया-माही
जालंधर, 7 जून 2023-(एच.ई)-जालंधर के फोकल पॉइंट में बापू माहिंगा शाह दरबार पंजपीर में 119 वां वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। दरबार में झंडे की रस्म व चादर चढ़ाने व चिराग की रस्म अदा की गई। वही देर शाम बाबा बुलेह शाह जी की कवालिया का भी आयोजन किया गया।
दरबार में मशहूर गायक सतनाम मट्टू, परमजीत पाम्पा, बलवीर बी, समेत कई गायकों ने अपनी हाजिरी लगाई व ऐतिहासिक महिमा का गुणगान किया गया।
महासचिव बलविंदर बांगड़ की देखरेख में स्टेज का संचालन हुआ। लखविंदर सिंह लक्की की निगरानी में मेला संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्यों ने उपस्थित होकर पीर फकीरों का आशीर्वाद लिया।
देश विदेशों से पहुँची संगत पीर फ़कीरों का लिया आशीर्वाद
इस दरबार में कई सालों से वार्षिक मेला मनाया जा रहा है, इस दरबार की बहुत मानयता है कहा जाता है इस दरबार में कोई भी संगत सच्चे मन से मांगे तो हर मन्नत पूरी होती है। आज भी वार्षिक मेले में देश विदेशों, फोकल पॉइंट व गुदाईपुर रंधवा समेत दूर दरार से संगत पहुँचते है।
समस्त फकीरों ने अपना जीवन लोगों की भलाई व मनुष्य को सही रास्ता दिखाने के लिए लगाया-माही
मौजूदा गद्दीनशीन सोमनाथ माही जी ने बातचीत के दौरान बताया कि विश्व की धरती गुरु पीर पैगंबर व महापुरुषों के बिना अधूरी है। समस्त फकीरों ने अपना जीवन लोगों की भलाई व मनुष्य को सही रास्ता दिखाने के लिए लगाया l
