*👉🏻 बैंक से रुपए निकलवा कर घर जा रही महिला से लूट करने वाली चार महिलाएं काबू*

जालंधर,18 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना भोगपुर की पुलिस ने बैंक से रुपए निकलवाकर घर जा रही महिला को घेरकर रुपए लूटने के आरोप में 4 महिलाओं को काबू किया है। थाना भोगपुर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि लीला रानी पत्नी स्वर्गीय सतपाल निवासी आदर्श नगर भोगपुर ने शिकायत दी थी कि वह भगत सिंह चौक नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से सवा लाख रुपये निकलवा कर घर जा रही थी। जैसे ही वह डॉक्टर हंस पाल के पास पहुंची तो सामने 4 औरतों ने उसे घेर लिया। उनमें से एक ने छोटा बच्चा भी उठाया हुआ था। उक्त औरतों ने उसके हाथ में पकड़े हुए रुपए के लिफाफे को छीन लिया और फरार हो गई। जिसकी शिकायत पास ही खड़ी पीसीआर टीम को की गई। जिन्होंने मौके पर ही उक्त औरतों को काबू कर लिया और थाना भोगपुर को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एएसआई सलेंद्र सिंह ने ने चारों औरतों पर मामला दर्ज कर उनसे लूटी हुई सवा लाख रूपये की राशि व 4 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पकड़ी गई आरोपी औरतों की पहचान चंदा पत्नी गौतम, जानू पत्नी जीतेश, प्रिया पुत्री तख्त सिंह, काजल पुत्री मनोज निवासी मध्यप्रदेश हाल निवासी रेलवे स्टेशन जालंधर छावनी के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

