*👉🏻 कांग्रेसी पार्षद के इलाके में नशा बिकने की सूचना पर पुलिस ने की रेड* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रैस.इन पर*
जालंधर,13 जुलाई-(ज्ञान सिंह)- कांग्रेसी पार्षद के क्षेत्र आबादपुरा की गली नंबर 1 में नशा बिकने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सिरिंज, नशीली शीशियां, नशा करने वाली पन्नियां और तेजधार हथियारों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वीरवार थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने इलाके में जाकर सभी लोगों को अपील की थी कि अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। इसके इलावा अगर किसी घर में कोई मर्द या औरत नशे का आदी है तो वह भी पुलिस को बताया जाए ताकि पुलिस उन्हें नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा सके। जिसके बाद आज एसीपी नवीन थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने भारी पुलिस बल के साथ आबादपुरा क्षेत्र के एक-एक घर में जाकर तलाशी अभियान चलाया और वहां से नशे में इस्तेमाल होने वाले सामान और तेजधार हथियारों को बरामद किया। पुलिस ने नशा सप्लाई के शक में एक औरत को भी पकड़ा था, लेकिन इलाके के गणमान्य लोगों ने पुलिस से विनती करते हुए महिला को छुड़वा लिया और सुबह 10:00 बजे उसे थाना में पेश करने की इजाजत ली। पुलिस ने आज भी इलाके में सभी लोगों को कहा कि अगर इलाके में कोई नशा सप्लाई करता हुआ पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

