*👉🏻 शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर दोआबा वेलफेयर सोसाइटी ने अलग-अलग स्थानों को किया सेनिटाइज* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 23 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर दोआबा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मॉडल हाउस में एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, एसडीएम राहुल सिंधू विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
जिसके बाद सोसायटी के प्रधान मलजिंदर सिंह की अगुवाई में ओंकार राजीव, अवतार तारी जिम्मी भंडारी, लक्की, सूरज सभरवाल, संजीव जैन, संतोख राजू, जसपाल मठारू, गगनदीप सिंह आदि ने शहर के अलग-अलग बैंकों, धार्मिक स्थानों पर जाकर उन्हें सेनिटाइ किया। सोसाइटी के सदस्यों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने सम्बंधी जागरूक करने के लिए उनसे अपील की कि वह घर पर रहे और सुरक्षित रहें ताकि इस महामारी से बचाव हो सके।
