*👉🏻 सीवरेज जाम की समस्या से जूझ रहे अशोक विहार के निवासी* *👉🏻 नगर निगम के खिलाफ इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,9 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत आते अशोक विहार के निवासी तीन महीनों से सीवरेज जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी समस्या को लेकर आज इलाका निवासियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष जाहिर किया।
जानकारी देते हुए इलाका निवासी बेबी प्रधान, राम लुभाया, सपना व ओमप्रकाश ने बताया कि उनके इलाके में तीन महीने से सीवरेज जाम है। जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। गंदे पानी के कारण इलाके में बदबू फैल चुकी है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इलाके में स्थित मंदिर वाली गली में भी सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। जिस कारण लोग मंदिर भी नहीं जा पा रहे। इस समस्या के बारे में उन्होंने पार्षद तमनप्रीत को कई बार बताया है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। इलाका निवासियों ने आज नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। अगर नगर निगम प्रशासन एक सप्ताह में इस समस्या का हल नहीं करता तो इलाका निवासी हाइवे जाम करने को मजबूर होंगे।
जिसका जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा। प्रदर्शनकारियों में अंग्रेज सिंह, संजय सिंह, मनजीत कौर, शमा देवी, हरप्रीत कौर, रंजीत कौर, रविंदर व अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।


