पिस्तौलों और कारतूस सहित चार काबू

हि.प्र,19 अगस्त-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश के योल से पुलिस ने हथियारबंद चार युवकों को गिरफ्तार किया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उक्त चारों युवकों को काबू कर उनके पास से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। कुछ ही देर में पुलिस पूरे मामले की पुष्टि करेगी।