*👉🏻 केरल को 10 करोड़ रुपये की राहत भेजेगा पंजाब* *👉🏻 जालंधर भेजेगा एक हज़ार क्विंटल की खाद्य सामग्री*
जालंधर,20 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब से 10 करोड़ रुपए की राहत भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब के अलग-अलग शहरों से 10 करोड रुपए की राहत भेजने का निर्णय लिया गया है। जिसमें जालंधर से 1000 क्विंटल की खाद्य सामग्री केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगी। जिलाधीश जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सामग्री के 6 ट्रक केरल भेजे जाएंगे। जिसमें से 3 ट्रक सुबह रवाना कर दिए गए हैं। जिसमें बाढ़ ग्रस्त इलाके में फंसे लोगों के खाने पीने का सामान पैक किया गया है। इन पैकेटों में बिस्कुट, चाय पत्ती,चीनी, बोतल वाला पानी,और सूखे दूध के पैकेट है,जो बाढ़ ग्रस्त इलाके में फंसे लोगों तक हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाए जाएंगे। ट्रक रवाना करते वक्त मौजूद सांसद चौधरी संतोख सिंह और विधायक सुशील रिंकू ने बताया कि केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव सहायता भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा जो आदेश आए हैं उनके मुताबिक खाद्य सामग्री भेज दी गई है और इसके इलावा कई निजी संस्थाएं भी केरल में लोगों की मदद के लिए राहत भेजना चाहती हैं। जिन्हें हम पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।


