*👉🏻 सिद्धू की जफ्फी पर देश में विवाद, लेकिन कैप्टन की पाकिस्तानी दोस्त पर नहीं कोई ऐतराज़*
जालंधर,21 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान में आर्मी के प्रमुख को जफ्फी डालने पर पूरे देश में विवाद शुरू हो गया। लेकिन मुख्यमंत्री पंजाब की पाकिस्तानी दोस्त पर देश में किसी को कोई ऐतराज नहीं है। ये बातें जालंधर में पत्रकारवार्ता दौरान पूर्व विधायक गुरविंदर सिंह अटवाल ने कही। अटवाल ने कहा कि सिद्धू सेंटीमेंटल इंसान हैं और अगर उन्होंने आर्मी प्रमुख को जफ्फी डाली तो इसमें देश का क्या नुकसान हो सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री पंजाब की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा जो भारत में रह रही है क्या उस से देश को नुकसान नहीं। अरूसा पर तो आईएसआई का एजेंट होने के इल्जाम भी लग चुके हैं लेकिन फिर भी राजनीतिक पार्टियां उस पर कोई एतराज नहीं जता रही। लेकिन सिद्धू के सिर्फ जफ्फी डालने पर देश की राजनीतिक पार्टियां उस पर हमला बोल रही है। राहुल गांधी को चाहिए कि इस विवाद को 2019 के चुनावों से पहले सुलझा लेना चाहिए। क्योंकि नवजोत सिद्धू राहुल गांधी के समीप हैं। इसीलिए सिद्धू को टारगेट किया जा रहा है।

