*👉🏻 मोबाइल शॉप पर बैठे छात्र को चाकू मारा,मौत
जालंधर,22 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत पड़ते खिंगरा गेट में स्थित मोबाइल शॉप पर बैठे एक छात्र को व्यक्ति ने चाकू मार घायल कर दिया। जिसकी उपचार दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 2:15 बजे के करीब कृष्णा टेलीकॉम पर एक व्यक्ति आया। जिसकी दुकान पर बैठे हुए वासु नाम के युवक के साथ कोई बात हुई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने वासु के गले पर चाकू मार उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। घायल युवक दसवीं कक्षा का छात्र है। वासु के पिता विकास दुकान पर मौजूद नहीं थे। इसलिए वह पिता की दुकान पर बैठा हुआ था। घायल युवक को पहले पॉल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सत्यम अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना थाना तीन की पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।




