*👉🏻 कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार* *👉🏻 मृतक के दूर के रिश्तेदार ने ही पैसों को लेकर चल रहे विवाद के बीच सिर पर हथौड़े मारकर की थी हत्या,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 21 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट पुलिस ने गढ़ा इलाके में बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है, साथ ही आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार (हथौड़े) व मृतक के मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत आने वाले गढ़ा इलाके में 36 वर्षीय बिल्डिंग ठेकेदार हनीफ अंसारी की हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक के दूर के रिश्तेदार 23 वर्षीय इरफान जोकि बिहार जिले के बतीया जिले का रहने वाला है, ने हनीफ अंसारी के सिर पर हथौड़े मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इरफान हनीफ के पास ही श्रमिक के तौर पर काम करता था और दोनों के बीच पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते इरफान ने अपने दूर के चाचा हनीफ अंसारी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार (हथौड़े) को बरामद कर लिया है, साथ ही मृतक हनीफ अंसारी का मोबाइल भी बरामद किया है, जोकि आरोपी ने हत्या के बाद उठा लिया था।