पंजाब प्रैस क्लब की नई टीम ने संभाली कमान
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)पंजाब प्रैस क्लब के इतिहास में पहली बार चुनावों के जरिये पदाधिकारी चुने गए।प्रधान से लेकर कैशियर तक चुने गए पदाधिकारियों ने दोपहर बाद अपना पद ग्रहण किया।डॉ. जौहल द्वारा प्रधान पद व अन्य पदाधिकारियों के पद ग्रहण करने पर उत्तम हिन्दू के मुख्य संपादक इरविन खन्ना,सांध्य दैनिक मैट्रो एनकाउंटर के मुख्य संपादक राकेश शांतिदूत,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण लाल ढल्ल,दीपक बाली व अन्यों ने नई टीम को बधाई दी।इस औपचारिकता से पहले प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह जौहल ने लाइब्रेरी का दौरा किया और वहां मौजूद पत्रकार राजेश टिंकू,सुक्रान्त सफरी,सुनील रुद्रा,दविंदर चीमा,प्रदीप भल्ला,हरदीप सिंह बब्बू,अमित ठाकुर,जतिन व अन्य पत्रकारों से मुलाकात कर उनके विचार सुने और कहा कि वह हमेशा पत्रकारों की भलाई और प्रैस क्लब की तरक्की के लिए कार्य करते रहेंगे।इस मौके पर उनके साथ संयुक्त सचिव संजीव टोनी भी मौजूद थे

