*👉🏻 हेरोइन व लाखों की नकदी सहित 4 काबू*
जालंधर,24 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए-1 देहाती की पुलिस ने 4 व्यक्तियों को लाखों की नकदी व 300 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए 1 के प्रभारी हरिंदर सिंह गिल की अगुवाई में एसआई अजीत सिंह गांव गढ़ी बक्शा मोड़ जीटी रोड जालंधर भोगपुर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक इनोवा को शक के आधार पर रोका, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन व 3 लाख 3 हज़ार की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशा तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शाह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव ढपई अमृतसर, रंजीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र जरनैल सिंह निवासी तरनतारन, कुलविंदर सिंह उर्फ भाऊ पुत्र हज़ारा सिंह निवासी तरनतारन व मलकीत सिंह उर्फ माडा पुत्र अवतार सिंह निवासी तरनतारन के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
