*👉🏻 एफसीआई के दफ्तर में लगी आग,सरकारी रिकॉर्ड जला*
जालंधर,28 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-देर शाम डीसी कंपलेक्स के सामने स्थित एफसीआई के दफ्तर में आग लग गई। जिस कारण सरकारी रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार देर शाम 9:30 बजे के करीब एफसीआई के दफ्तर में आग लग गई। जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सरकारी रिकॉर्ड और सामान जलकर राख हो चुका था।

