*👉🏻 रेडीमेड गारमेंट शॉप से हज़ारों की नकदी चोरी*
जालंधर, 29 सितम्बर-(विष्णु)- थाना बारादरी के अंतर्गत आते मोहल्ला गोबिंदगढ़ में स्तिथ स्टार कलेक्शन नामक दुकान से एक व्यक्ति 70 हज़ार की नकदी चुरा ले गया। दुकान मालिक बंटी अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ ने ने बताया कि उनकी स्टार कलेक्शन नामक कपड़ों की दुकान है। परसों सुबह 10:40 पर वह कुछ समय के लिए साथ वाली दुकान स्टाइल हेवन पर गए थे।तभी पीछे से एक व्यक्ति आया और उनकी दुकान के गल्ले में पड़ी हुई 70 हज़ार की नकदी चुरा ले गया। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि जैसे ही वह दुकान से बाहर निकले तो पीछे से एक व्यक्ति आया और उसने इधर उधर देख गल्ले में पड़ी हुई नकदी चुरा ली। जिसकी शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

