*👉🏻 दूसरे दिन भी चोरों ने पुलिस को किया चैलेंज, दुकान का शटर तोड़कर चुराई नकदी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 मई 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में स्थित कृष्णा बेकर्स के साथ लगती कृष्णा फॉरेक्स में देर रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर दुकान से डेढ़ सौ डॉलर, भारतीय करंसी और मंदिर में पड़ा हुआ चढ़ावा भी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक पंकज खन्ना निवासी न्यू कमल विहार ने बताया कि वह कल दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आपकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे तो देखा दुकान में चोरी हो चुकी थी। चोर दुकान में पड़ी हुई विदेशी करंसी सहित भारतीय करंसी और मंदिर में पड़ा हुआ चढ़ावा भी चोरी कर ले गए।
पंकज खन्ना ने वारदात के बारे में थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दुकान में लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिले में सख्ती की हुई है और नाइट कर्फ्यू भी लगाया हुआ है। पुलिस की पीसीआर टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त भी करती है। सख्ती के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने लगातार दो दिनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर दिया है।