*👉🏻 भगवान शिव मंदिर राम लीला क्लब को दिया निमंत्रण,रामलीला कमेटियों का सन्मान समारोह 21 को*

जालंधर,12 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)- शिव राम कला मंच (रजि), श्री राम लीला कमेटी,मॉडल हाउस की तरफ से एक शाम प्रभु श्री राम के नाम व स्थानीय कलाकारों से रामलीला करवाने वाली संस्थाओं का सन्मान समारोह 21 अक्तूबर को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में करवाया जा रहा है। इस के उपलक्ष्य में आज मंच के डायरेक्टर रजनीश कुमार, प्रधान हरजीवन गोगना, सीनियर उप प्रधान सतनाम अरोड़ा, महासचिव निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, विकास भगत , शिवम कालिया, व प्रियव्रत शास्त्री व अन्य सदस्यों ने भगवान शिव मंदिर राम लीला क्लब, लाडोवाली रोड को आज निमंत्रण दिया ।क्लब के डायरेक्टर रवि बमोत्रा, प्रधान डॉ.हैप्पी शर्मा ने शिव राम कला मंच के सदस्यों का स्वागत किया व मंच द्वारा किये जा रहे कार्यों की भरपूर प्रसंशा की। भगवान शिव मंदिर राम लीला क्लब ने वर्ष 2014 में हुए द्वितीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उल्लेखनीय है कि शिव राम कला मंच बीते कई वर्षों से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन करने हेतु कई आयोजन करती आ रही है। जिसमे मंच द्वारा 2 बार रामायण ज्ञान व सचित्र प्रतियोगिता व 2 बार रामलीला कॉम्पिटिशन भी करवाया जा चुका है। इस श्रंखला मे मंच द्वारा एक बार फिर स्थानीय कलाकारों से रामलीला करवाने वाली संस्थाओं को सन्मानित किया जाएगा।
