*👉🏻 मृतक प्रवीण शर्मा खांसी की दवा बना कर देते थे लोगों को, संक्रमण के समय या पहले किन-किन लोगों को दी थी दवाई.. ये पता करना प्रशासन के लिए चुनौती* *👉🏻 इस खबर के संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2020-(एच.ई)- कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा की मौत कोरोना के कारण हो गई है। प्रशासन के लिए यह पता लगाना की मृतक प्रवीण शर्मा किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे, यह चुनौती बन गया है। मृतक प्रवीण शर्मा खांसी की दवा बनाकर लोगों को दिया करते थे इस बात की पुष्टि एसीपी हरसिमरत सिंह ने की है, लेकिन इस बात का पता लगाना की संक्रमण से पहले या संक्रमण के वक्त मृतक प्रवीण शर्मा ने किन-किन लोगों को खांसी की दवा दी थी या किन किन जगहों पर उस वक्त वह गए थे चुनौती बन गया है। जानकारों के अनुसार मृतक प्रवीण शर्मा कुछ दिन पहले दवाइयों की होलसेल मार्केट दिलकुशा मार्केट में भी गए थे। अब वह किन किन दवा विक्रेताओं से मिले थे और किन-किन लोगों को उन्होंने दवाइयां दी थी यह पता लगाना काफी कठिन हो गया है। अगर समय रहते प्रशासन उन लोगों तक नहीं पहुंच पाया तो इस संक्रमण की चेन को रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। वैसे तो जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मृतक प्रवीण शर्मा के आस पड़ोस व रोजाना उनसे मिलने वाले 60 के करीब लोगों को उनके घरों में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया है, लेकिन बाहरी किन-किन लोगों से वह मिले थे इस बात का पता लगाना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि मृतक प्रवीण शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा तो रोजाना ही कई लोगों के संपर्क में आते थे। अगर प्रवीण शर्मा के संपर्क में आने के कारण उनके पुत्र दीपक शर्मा संक्रमित हुए तो उनके संपर्क में आए हुए लोग भी इस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।
