*👉🏻 मामला जालंधर वेस्ट क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार का* *👉🏻 रावण के बेटे के नाम का व्यक्ति भी साथी है (“एस”) नाम के व्यक्ति का* *👉🏻 लाखों रुपया महीना की कलेक्शन इकट्ठी कर अपने आकाओं तक पहुंचा रहा है (“एस”) नाम का व्यक्ति* *👉🏻 क्या बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी हिस्सा दे रहा है बिजली चोरी करने वाला अवैध लाटरी स्टाल का मालिक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 जनवरी 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-जालंधर वेस्ट क्षेत्र में चल रहे अवैध लॉटरी कारोबार को संरक्षण देने वाले (“एस”) नाम के व्यक्ति का एक साथी भी है। लंका नरेश रावण के पुत्र के नाम वाले इस साथी के अपने भी अवैध लाटरी स्टाल हैं, जहां पर हमेशा ही ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। यह दोनों व्यक्ति ही जालंधर वेस्ट क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार को संरक्षण देकर मोटी कमाई कर रहे हैं।
— लाखों रुपए महीना की कलेक्शन इकट्ठी कर अपने आकाओं तक पहुंचा रहे हैं दोनों व्यक्ति–
जालंधर वेस्ट क्षेत्र में 40 के करीब अवैध लॉटरी स्टाल चल रहे हैं। प्रत्येक लॉटरी स्टाल से 25 से 30 हजार रुपए महीना संरक्षण के नाम पर लिया जा रहा है। इसी का हिसाब लगाया जाए तो लाखों रुपए की रकम यह दोनों व्यक्ति महीने में इकट्ठा करते हैं। इसके अलावा कुछ लॉटरी स्टॉल पर इनकी अढ़ाई परसेंट के हिसाब से मुनाफे में हिस्सेदारी है। महीने की कलेक्शन में से कुछ रकम यह लोग अपने राजनीतिक आकाओं तक पहुंचा देते हैं और बाकी अपनी जेब में डाल लेते हैं। इतने बड़े अवैध कारोबार से यह सभी लोग मोटी कमाई कर रहे हैं और पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन आंखें बंद कर बैठा हुआ है।
–(“एस”) नाम के व्यक्ति के खिलाफ लग चुका है एक बार धरना–
(“एस”) नाम के व्यक्ति के खिलाफ एक बार बस स्टैंड नजदीक एक अन्य अवैध लॉटरी कारोबारी ने धरना भी लगा दिया था। जिसके समाचार अलग-अलग समाचार पत्रों और वेब पोर्टल में प्रकाशित हुए थे। उक्त अवैध लॉटरी कारोबारी का आरोप था कि (“एस”) नाम का व्यक्ति उसकी दुकान पर पुलिस की रेड करवा रहा है, क्योंकि उक्त लॉटरी कारोबारी (“एस”) नाम के व्यक्ति को महीना नहीं दे रहा था। उन दिनों में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई थी और आज भी कुछ लाटरी स्टाल मालिक (“एस”) नाम के व्यक्ति से खफा है।
–मुख्यमंत्री पंजाब को वेस्ट क्षेत्र में चल रहे अवैध लॉटरी कारोबार की भेजी जा रही शिकायत–
पंजाब सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर जालंधर वेस्ट क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध लॉटरी कारोबार की शिकायत मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेजी जा रही है। इस शिकायत में उन सभी लोगों के बारे में विस्तार में जानकारी दी जा रही है जो इस अवैध लॉटरी कारोबार से महीने के लाखों करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और जो लोग पर्दे के पीछे रहकर इसे संरक्षण दे रहे हैं।
–बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है बिजली चोरी करने वाले अवैध लॉटरी कारोबारी से-–
बूटा मंडी पार्क के सामने एक धार्मिक स्थल के पीछे चल रहे अवैध लॉटरी स्टॉल का मालिक जोकि काफी समय से बिजली चोरी कर अपना अवैध लॉटरी स्टॉल रोशन करता है, उसकी बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ भी मिलीभगत है। तभी तो बिजली चोरी करने पर भी विभाग का कोई कर्मचारी उस पर कार्रवाई नहीं करता। उक्त अवैध लॉटरी स्टॉल से कुछ कदमों की दूरी पर ही बिजली विभाग का दफ्तर होने और बिजली विभाग के कर्मचारियों का इस अवैध स्टॉल के आसपास घूमते रहने के कारण भी उक्त स्टॉल मालिक बिना किसी डर के बिजली चोरी करता है। इससे तो यही बात साबित होती है कि बिजली विभाग में शामिल कुछ काली भेड़ें उक्त अवैध लाटरी स्टाल मालिक से सेवा पानी लेकर सब कुछ देख कर भी अनदेखा कर रही है।
