*👉🏻 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तजिंदर बिट्टू के घर अफसोस करने पहुंचे डीजीपी सुरेश अरोड़ा*
जालंधर,20 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तजिंदर बिट्टू के घर अफसोस जताने के लिए डीजीपी सुरेश अरोड़ा पहुंचे। बीते दिनों तजिंदर बिट्टू की माता नरिंदर कौर का देहांत हो गया था। जिस कारण अफसोस व्यक्त करने के लिए डीजीपी अरोड़ा आज तजिंदर बिट्टू के घर पहुंचे। डीजीपी 15 मिनट तक बिट्टू के घर रुके और उनसे बातचीत की।
