*👉🏻 विजिलेंस ने रिश्वत लेते बीडीपीओ पकड़ा*
जालंधर,14 नवंबर-(भल्ला)- विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए बीडीपीओ को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार लोहियां में तैनात बीडीपीओ गुरमीत सिंह ने मनमोहन सिंह से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने के बदले 10 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की थी। मनमोहन सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को की। विजिलेंस टीम ने आज रंग लगे नोट मनमोहन सिंह को दिए और बीडीपीओ को देने के लिए कहा। जैसे ही बीडीपीओ ने रिश्वत के नोट पकड़े विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया।




