हीरा व्यापारी ने कर्मचारियों को फिर दिया बंपर गिफ्ट, दीवाली के तोहफे में दी 600 कारें
गुजरात के सूरत में फिर एकबार डायमंड किंग सावजी ढोलकिया दिवाली बोनस को लेकर फिर चर्चा में हैं. हर साल की तरह इस इस साल भी सवजी भाई अपने डायमंड वर्कर्स को दिवाली बोनस के तौर पर कार दे रहे हैं. वह भी 100, 200 नहीं पूरी 600 कारें वो दे रहे हैं.
सूरत के हीरा कारोबारी सावजी भाई ढोलकिया पहले भी अपने कर्मचारियों को कारें, मकान और ज्वैलरी गिफ्ट दे चुके हैं. सूरत सहित देश विदेश में हरे कृष्ण डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी के नाम से हीरा का कारोबार करने वाले सावजी भाई ढ़ोलकिया इस बार अपनी कंपनी के डायमंड वर्कर्स को कार की चाबी गिफ्ट करने वाले हैं.
सावजी भाई ढोलकिया की हरे कृष्ण डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी में करीबन 5500 कमर्चारी काम करते हैं. उनकी कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 6 हजार करोड़ रुपये है. ये डायमंड कारोबारी पहले भी अपने कर्मचारियों को पहली बार करीबन 1200 कर्मचारियों को कार, फ्लैट और ज्वैलरी गिफ्ट में देकर चर्चा में आये थे. उसके बाद 1700 कर्मचारियों को कार घर और ज्वैलरी गिफ्ट देकर अपने कर्मचारियों के प्रति दरियादिली रखने वाले सावजी भाई ढोलकिया के चर्चे देश भर में होते हैं.
देश या दुनिया की किसी भी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कमर्चारियों को उनका मालिक या बॉस शायद ही कोई ऐसी गिफ्ट देता होगा जैसे महंगे गिफ्ट सूरत के हीरा कारोबारी सावजी भाई ढ़ोलकिया अपने कमर्चारियों को देते आये हैं. ऐसे में पहले अपनी कंपनी के तीन कर्मचारियों को मर्सिडीज गिफ्ट देकर और इस बार दीवाली पर अपने कर्मचारियों को 600 कारें देकर एक बार फिर साबित किया है कि बॉस हो तो ऐसा.
