विटामिन-ई के सिर्फ दो कैप्सूल रोज खाने से जो होगा उसे देखकर आप रह जाएंगे हैरान
आपने विटामिन-ई के बारे में कई बार सुना होगा अाैर पढ़ा भी होगा। कई फलों, तेल और ड्राय-फ्रूट्स में विटामिन-ई पाया जाता है, और यह सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। सोयाबीन, जैतून, तिल के तेल, सूरजमुखी, पालक, ऐलोवेरा, शतावरी, ऐवोकेडो के अलावा कई चीजों में विटामिन-ई की मात्रा मौजूद होती है। विटामिन-ई में मौजूद एंटी-ऑक्सीटेंड्स बढ़ती उम्र की निशानियों को दूर करने में मदद करते है।

शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में विटामिन-ई सहायक है। गर्भावस्था के दौरान विटामिन- ई का सेवन बच्चे को अनिमिया यानि खून की कमी से बचाता है। विटामिन-ई का उपयोग कई तरह के सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है। इसका अहम कारण है, कि यह एक त्वचा को साफ़ रखने वाला पदार्थ है, जो त्वचा की सभी परतों पर जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं की सफाई करने में सहायक है। इसके और भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं
- विटामिन-ई की मदद से त्वचा में पानी की कमी को पूरा किया जाता है और इससे त्वचा की प्रतिरोधात्मक क्षमता मजबूत होती है।
- मुहासे युवाओं में होने वाली एक आम समस्या है। मुहासो को कम करने में विटामिन ई काफी मददगार साबित होता है।
- विटामिन-ई का एक कैप्सूल लें और इसके अंदर के तेल को निकाल लें। अब इसे सोने से पहले अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं और सुबह धो लें। इससे बाल लंबे, काले अौर घने होगें।
- स्ट्रेच-मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए दो विटामिन-ई कैप्सूल्स के अंदर का तेल और एक बड़ा चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच-मार्क्स पर लगाएं कुछ ही हफ़्तों में यह दूर हो जाएंगे।
- विटामिन-ई की कमी से मानसिक रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन-ई की पर्याप्त मात्रा मानसिक तनाव और अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करती है।

