*👉🏻 संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत, बीती रात साले और भतीजे ने पीटा था मृतक को* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,15 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत पड़ते बस्ती दानिशमंदा के कटहरा मोहल्ला में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी देते हुए मृतक जोगिंदर पाल (44) पुत्र खजान चंद की बहन सुदेश रानी ने बताया कि जोगिंदर पाल इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और 20 साल पहले उसकी रीटा रानी के साथ शादी हुई थी।
पति-पत्नी में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। 2 दिन पहले भी मृतक की पत्नी लड़ाई झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी। जब कल वापिस आई तो रीटा रानी के साले बबलू और भतीजे ने मृतक को पीट दिया था, लेकिन आज मृतक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतक की बहन सुदेश रानी का आरोप है कि जोगिंदर पाल ने पिटाई से आहत होने के कारण आत्महत्या की है।
