*👉🏻 अपरा में हुए कत्ल का मुख्य आरोपी गैंगस्टर सरबजीत सिंह काबू*
जालंधर,22 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- अपरा में हुए रामस्वरूप कत्ल केस के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सरबजीत सिंह को देहात पुलिस ने काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 25-09-2018 को सरबजीत सिंह पुत्र शिंगारा राम निवासी इंदिरा कॉलोनी अपरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से रामस्वरूप पुत्र नंद लाल निवासी टिब्बा मोहल्ला अपरा थाना फिल्लौर का कत्ल कर दिया था। इस केस में सात आरोपियों को पुलिस ने
पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी गैंगस्टर सरबजीत सिंह उर्फ बडोंगा फरार चल रहा था। एसएसपी देहाती के दिशा निर्देशों पर एसपी बलकार सिंह की अगुवाई में डीएसपी लखबीर सिंह, अमरीक सिंह, सब डिविजन फिल्लौर के एसआई जितेंद्र कुमार, सीआईए 2 देहाती के इंस्पेक्टर शिवकुमार, सीआईए-1 देहाती के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने जांच कर आरोपी को अड्डा लसाड़ा से गिरफ्तार किया है। जांच दौरान पता चला है कि आरोपी पर अलग-अलग थानों में 15 मामले दर्ज हैं और 3 मामलों में आरोपी भगौड़ा हो चुका है पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।