*👉🏻 ओए छोटू…. पंजाब पुलिस टिक-टोक वी बनादी है ओए*
जालंधर,12 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-वैसे तो पंजाब पुलिस कई कारणों के लिए चर्चा में रहती है। मगर इस बार पंजाब पुलिस अपनी एक महिला एसआई के कारण चर्चा में आई है।
पंजाब पुलिस की महिला एसआई जोकि स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई है और टिक-टोक बनाने की शौकीन है। महिला एसआई रोहिका गिल ने टिक-टोक पर अपनी आईडी बनाई हुई है और उसपर उसने कई वीडियो अपलोड की हुई है लेकिन हद तो तब हुई जब इस महिला एसआई ने पुलिस की वर्दी में ही फिल्मी गानों पर टिक-टोक वीडियो बना अपलोड कर दी। वर्दी में महिला एसआई की वीडियो वायरल भी हो गई है। इन वीडियो की चर्चा शहर में खूब हो रही है और लोग इस वीडियो को देख कर एक पंजाबी फ़िल्म का डायलॉग बोल रहे है कि
ओए छोटू पंजाब पुलिस टिक-टोक वी बनादी है ओए। वैसे तो हर इंसान के अपने शौंक होते हैं लेकिन अपने शौंक को इस तरह ड्यूटी दौरान (वो भी वर्दी में) उजागर करना भी गलत है।
पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाने के कारण महिला एसआई की खूब चर्चा हो रही है। अब देखना ये है कि क्या पुलिस के उच्चाधिकारी इस बात पर कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं। क्योंकि इस तरह पुलिस की वर्दी को अपने शौंक के लिए इस्तेमाल करना कितना सही है ये तो पुलिस विभाग ही बताएगा।