*👉🏻 अध्यापकों ने मनाई काली दीवाली,काली झंडियां लेकर अपने बच्चों के साथ सरकार के खिलाफ उतरे सड़कों पर*

जालंधर,7 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब में पहली बार हुआ है कि अध्यापक काली दीवाली मनाने पर मजबूर हुए हैं। जालंधर,कपूरथला के अध्यापक अपने बच्चों के साथ जालंधर के देश भगत हाल से हाथों में काली झंडियां पकड़ कर सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालते हुए सरकार को कोस रहे थे। अध्यापकों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही। वह कई बार सरकार तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। लेकिन नतीजा हर बार शून्य रहा है। कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, पे स्केल लागू करने,कई महीनों से रुकी हुई तनख्वाह को जारी करने,टीए-डीए को लेकर अध्यापकों ने दिवाली वाले दिन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों ने कहा कि वह इस बार काली दिवाली मनाएंगे ताकि सरकार को नींद से जगा सकें। पंजाब में पहली बार है जब अध्यापक काली दिवाली मनाने के लिए मजबूर हुए हैं।

