*👉🏻 आस….एक उम्मीद एनजीओ ने स्कूली बच्चों को बांटी किताबें* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- पिछली मीटिंग दौरान किए गए अपने वादे को पूरा करने के लिए आस.. एक उम्मीद एनजीओ के पदाधिकारी सरकारी स्कूल मिट्ठापुर में बच्चों को किताबें बांटने के लिए पहुंचे।
एनजीओ के प्रधान डीएसपी सुभाष अरोड़ा की अगुवाई में एनजीओ के चेयरमैन सतपाल गुलाटी और केशियर ने स्कूल में पहुंचकर सबसे पहले बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किए और साथ ही बच्चों को पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को कहा कि वह बुरे कामों से दूर रहें और पढ़ाई में अव्वल आकर अपने स्कूल व मां-बाप का नाम रोशन करें। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम गोहरिना, रविंदर कुमार, अमनदीप कौर और स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। एनजीओ के पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल मैडम को भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में भी बच्चों को जरूरत पड़ने पर सहयोग करते रहेंगे।
