*👉🏻 पुलिस ने चलाया बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान*
जालंधर,25 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-सुरक्षा के मद्देनजर थाना डिवीजन नं-6 की पुलिस ने बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाया। थाना डिवीजन नं-6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की चेकिंग की। पुलिस पार्टी ने यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की। इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बस स्टैंड में स्थित दुकानदारों को कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। इंस्पेक्टर बराड़ ने कहा कि वह और उनकी टीम शहर की सुरक्षा के लिए दिन-रात पूरी तरह से मुश्तैद हैं।





