देशभर में ड्राइविंग लाइसेंस पर लागू होने जा रहा ये नया नियम
देशभर में ड्राइविंग लाइसेंस पर लागू होने जा रहा ये नया नियम। दोस्तों जैसाकि आप सभी जानते है, कि आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास ड्राइविंग लइसेंस हो गया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे है। जिनके पास अपना वाहन तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, और यदि आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे है। तो 2019 तक रुक जाइये। क्योंकि देशभर में ड्राइविंग लाइसेंस पर एक नया नियम लागू होने जा रहा है। तो वो नया नियम क्या है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए जानते है।
दोस्तों दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि भारत सरकार ने नए जारी होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस पर क्यूआर कोड ऐड करने का फैसला लिया है। इस क्यूआर कोड में आपकी गाड़ी, प्रदूषण, बीमा और आपके ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी जानकारी स्टोर होगी। यानी नए ड्राइविंग लाइसेंस के लांच होने के बाद आपको अपनी गाड़ी में कागजात रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके ड्राइविंग लाइसेंस में लगे क्यूआर कोड में आपकी पूरी जानकारी स्टोर होगी, और ये क्यूआर कोड वाला नया ड्राइविंग लाइसेंस आने वाले साल 2019 में जारी किया जायेगा।

