*👉🏻 पूरे देश के साहित्यकारों को एक मंच पर ला रही है पंकस अकादमी : कालिया* *👉🏻 पंजाब कला साहित्य अकादमी का 22 वां अकादमी अवार्ड समारोह संपन्न* *👉🏻 14 राज्यों से आए साहित्यकार हुए सम्मानित*
जालंधर,26 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-उत्तर भारत की प्रमुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था पंजाब कला साहित्य अकादमी पूरे देश के साहित्यकारों को एक मंच पर ला रही है। पंकस अकादमी के कार्यक्रम में पूरेेे देश से आए साहित्यकारों नेे हिस्सा लिया।अकादमी का यह प्रयास सराहनीय है। यह कहना था पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का, जो अकादमी अवार्ड समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थेे। उन्होंने कहा कि अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष पंजाब केे साहित्यकारों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद आईपीएस प्रवीण कुमार सिंहा आईजी पंजाब व आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर पुलिस कमिश्नर जालंधर ने कहा कि अकादमी अवार्ड समारोह में जो लोग आते हैं, वह सब अपने अपने राज्यों के प्रसिद्ध साहित्यकार कवि और लेखक हैं। ऐसे लोगों के बीच में रहना बेहद गर्व की बात है। विधायक राजेंद्र बेरी वह मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि जालंधर की धरती हमेशा साहित्य एवंं कला से समृद्ध रही है। पंजाब मेंं बड़े बड़े साहित्यकार कवि एवं लेखक हुए हैं। पंकस आदमी ऐसे लेखकों को, साहित्यकारोंं को, व कवियों को सम्मानित कर नई नई प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका भी दे रही है। हिमाचल के पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि पंकस अकादमी की ख्याति पूरे देश में फैली हुई है। आने वाले समय में अकादमी और ऊंचाइयों पर जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेमलता ठाकुर, रोहणी मेहरा, विनोद कालड़ा, रानू सलारिया व पूजा ने ज्योति प्रज्वलन किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नवजोत सिंह माहल को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित अकाल ओल्ड एज होम को मानवता की सेवा में एक विनम्र यत्न के दृष्टिगत शुभ कर्मण सम्मान दिया गया। लुधियाना से साहित्यकार डॉक्टर फकीरचंद शुक्ला को आजीवन उपलब्धि सम्मान, हिमाचल की प्रोफेसर सुरेश परमार को आधी दुनिया पंकस अकादमी अवार्ड, राजस्थान से डॉक्टर सुधीर उपाध्याय, एमबीएम इंजीनियर आशा शर्मा बीकानेर, साहित्यकार अरुण नथानी, डॉक्टर विनोद कुमार, वीणा विज, मनजीत कौर मीत, डॉक्टर कुलविंदर कौर, अशोक भंडारी, शिमला से आए यादवेंद्र चौहान को अकादमी अवार्ड प्रदान किया गया। ठाकुर सत्य प्रकाश, डॉ अजय शर्मा, डेजी एस शर्मा, नवजोत सिंह को विद्या वाचस्पति उपाधि एवं सारस्वत सम्मान दिया गया। लघु कथा के क्षेत्र में अशोक भाटिया को लघु कथा श्रेष्ठी सम्मान एवं डॉक्टर कुंवर वीर सिंह मार्तंड व कांता राय को साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। शिरोमणि पत्रकारिता अवॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी सुनील रुद्रा, अंबाला से वरिष्ठ पत्रकार उज्जवल शर्मा को दिया गया। सहकार प्रबंधन अवॉर्ड रमेश ठाकुर को दिया गया। यश भारती सम्मान विश्वविद्यालय औद्योगिक संपर्क विभाग की कनुप्रिया को दिया गया। साज सज्जा सम्मान निक्स नीलू स्टूडियो की निक्स व नीलू को दिया गया। गौरव मेहरा को युवा प्रतिभा सम्मान, मनोज प्रीत, बिशन, गगन बंसल, रजनीश राणा, डोरा सिंह महंत, सोनू त्रेहण को विशिष्ट पंकज अकादमी सम्मान दिया गया।






