*👉🏻 नशीली गोलियां और इंजेक्शनों सहित दो काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,19 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने संतोखपुरा में नाकाबंदी दौरान नशीली गोलियां और नशीले इंजेक्शनों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने संतोखपुरा में स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान पुलिस पार्टी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका जिनके पास से तलाशी दौरान 5880 अल्प्राजोलम (0.5) गोलियां और 432 स्पास्मो प्रोक्सीवन प्लस इंजेक्शन बरामद हुए। यह गोलियां और इंजेक्शन नशा करने वाले इस्तेमाल करते हैं। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यूपी से यह गोलियां खरीदकर यहां पर महंगे दाम में बेचते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल चोपड़ा पुत्र प्रदीप चोपड़ा निवासी शिवराजगढ़ और कमलजीत कुमार उर्फ बबलू पुत्र जगीरी लाल निवासी रामनगर के रूप में बताई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल चोपड़ा ने बताया कि वह साल 2015 से नशे की गोलियां बेचने का धंधा कर रहा है और आरोपी कमलजीत साल 2016 से नशीली गोलियां और इंजेक्शन बेच रहा है। दोनों आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।