*👉🏻 नशा तस्करों से गठजोड़ के आरोपी एएसआई को पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी से किया बर्खास्त* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*

जालंधर,18 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर जालंधर स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज एक ठोस कदम उठाते हुए नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई सरबजीत सिंह को नशा तस्करों के साथ गठजोड़ के मामले में दोषी पाते हुए ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी एएसआई नारकोटिक्स सेल में तैनात था और खुद भी नशा करने का आदी था। जिसकी जांच चल रही थी। जांच दौरान दोषी पाए जाने पर आरोपी को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उन्होंने ड्यूटी दौरान अपने क्षेत्र से नशे को खत्म करने की जो कसम खाई थी उसके लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कहा कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी किसी भी नशा तस्कर के साथ गठजोड़ के मामले में दोषी पाया गया तो उसे अपनी ड्यूटी से हाथ धोना पड़ेगा।


