*👉🏻 ज्यूलर को तेजधार हथियार मार तीस हजार लूटे*
जालंधर,27 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आती बस्ती बावा खेल में स्थित एक ज्यूलर शॉप में बैठे व्यक्ति को एक नकाबपोश युवक तेजधार हथियार मारकर तीस हजार की नकदी छीन फरार हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल व्यक्ति अजय गोगना पुत्र मनोहर लाल निवासी राजा गार्डन ने बताया कि वह अपनी ज्वेलरी शॉप पर बैठा हुआ था कि एक व्यक्ति दुकान में आया, जिसने तेजधार हथियार पकड़ा हुआ था और मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। आते ही उस व्यक्ति ने हमला कर दिया और दुकान में पड़ी हुई ₹30000 की नकदी छीन कर फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें आरोपी कैद हो चुका था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावर की तलाश कर रही है।

