*👉🏻 शशि शर्मा व उनके बेटे पर कातिलाना हमला करने वाले मुख्य आरोपी दलबीरा की अग्रिम जमानत रद्द*
जालंधर,7 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्यारोपी दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा की अग्रिम जमानत याचिका रद्द हो गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों शशि शर्मा व उनके बेटे पर दलबीरा ने अपने साथियों सहित जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद से वह फरार है। आज दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा ने अपने वकील के जरिये माननीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी जिसे अदालत ने रद्द कर दिया है।

