*👉🏻 चोर गिरोह के 2 सदस्य काबू, लाखों का सामान बरामद*
जालंधर,1 अक्तूबर-(भल्ला/बब्बू)- सीआईए स्टाफ ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर लाखों का सामान बरामद किया है। जबकि इनके एक साथी की तलाश की जा रही है। जानकारी देते हुए एसीपी इन्वेस्टिगेशन मनिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए इंचार्ज अजय सिंह और सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह को सूचना मिली कि 18 सितम्बर को गुज्ज़ा पीर रोड स्थित तीन दुकानों में चोरी कर लाखों का सामान चुराने वाले लोग पठानकोट चौक नज़दीक खड़े हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरोह के 2 सदस्यों राजू कुमार उर्फ गोरी पुत्र राम बहादुर निवासी बिहार हाल निवासी फगवाड़ा व विशाल पुत्र सुरिंदर पाल निवासी फगवाड़ा को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7 लैपटॉप, एक लैपटॉप का चार्जर, तीन डोंगल, 40 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों का एक साथी मिंटू राय पुत्र प्रभु राय निवासी बिहार हाल निवासी गोबिंद नगर गुज्ज़ा पीर रोड फरार होने में सफल हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


