भारत बंद दौरान हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति हेतु कांग्रेस का उपवास दिवस कल-दलजीत सिंह आहलुवालिया

जालंधर,8 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति हेतु कल कांग्रेस भवन में उपवास दिवस रखा जाएगा। जानकारी देते हुए जिला जालंधर कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया ने बताया की ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी राज्यों और जिलों के मुख्यालों में उपवास दिवस मनाया जाएगा। इसी लिए कल सोमवार को कांग्रेस भवन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उपवास दिवस रखा गया है। जिसमें सभी कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे और हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना करेंगे। जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी इस उपवास दिवस में शामिल हो और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करें।


