*👉🏻 लैंड रिकॉर्ड दफ्तर में लैपटॉप लेकर घुसे व्यक्ति निकले जिला प्रशासन के कर्मचारी* *👉🏻 बसपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, चुनाव अधिकारी ने सुलझाया मामला* *👉🏻 पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,21 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- लैंड रिकॉर्ड दफ्तर जहां पर ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। वहां पर कुछ व्यक्ति लैपटॉप लेकर इमारत के अंदर जाते दिखाई दिए तो बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उक्त व्यक्ति लैपटॉप लेकर इमारत में क्या करने गए हैं।
इस बात की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ता इकट्ठा होना शुरू हो गए और कपूरथला चौक के नजदीक जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में शामिल राजपाल,रवि विरदी, जसवंत सिंह,लक्की अटवाल ने कहा कि उक्त व्यक्ति मशीनों से छेड़छाड़ करने के लिए लैपटॉप लेकर घुसे थे। पूरे मामले की जानकारी बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार तक पहुंची तो उन्होंने जिलाधीश कम चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा से बात की।
जिलाधीश ने बलविंदर कुमार को बताया कि उक्त व्यक्ति जिला प्रशासन के ही कर्मचारी थे और वह सरकारी काम ही कर रहे थे। मशीनों से छेड़छाड़ करने का आरोप बिल्कुल गलत है। क्योंकि जहां पर मशीनें रखी गई है उस कमरे को सील किया हुआ है। इसलिए जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। मामले की जानकारी बसपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो वह वापस लौट आए।