*👉🏻 स्विफ्ट कार में शराब तस्करी करते दो काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,14 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत आते सीआईए स्टॉफ़ की टीम ने दो शराब तस्करों को स्विफ्ट कार में 17 पेटी शराब सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम ने जेल चौक में नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान एक पीबी 08 बीएच 2020 स्विफ्ट कार आती दिखाई दी जिसे शक के आधार पर रोका। जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 17 पेटी अलग-अलग मारका की शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम नमन उर्फ टोनु पुत्र जोगिंदर पाल निवासी तारा सिंह एवेन्यू बस्ती पीरदाद थाना बस्ती बावा खेल और पवन उर्फ करण कुमार पुत्र लेट रंजीत कुमार निवासी किशनपुरा बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

