*👉🏻 मामला सहदेव मार्किट में गोलियां चलाने का* *👉🏻 बेटे की गलती का खामियाजा भुगतेगा पिता, रद्द होगा असला लाइसेंस*
जालंधर,8 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- बुजुर्गों की बनाई हुई कहावतें हमेशा सच ही होती है और ऐसी ही एक कहावत आज सच होने जा रही है कि बेटे की गलती का खामियाजा पिता को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने भी आया है। कल शाम सहदेव मार्किट में एक ट्रांसपोर्टर के बेटे ने शराबी हालत में अपने पिता की रिवाल्वर से 5 गोलियां चला दी। जिसकी सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी के प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने कुछ ही देर में आरोपी युवक का पीछा कर संत नगर फाटक के पास से उसे काबू कर उसके पास से पिस्तौल और 5 खोल गोलियों के बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि शराबी युवक के पास जो पिस्तौल थी वह उसके ट्रांसपोर्टर पिता की थी और उसका ही लाइसेंस भी शराबी युवक के पास से बरामद भी हुआ। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए असला धारक का असला लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की है। जब इस बारे में थाना प्रभारी बलबीर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उक्त असला धारक का असला लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी युवक को माननीय अदालत में पेश भी किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी युवक ने बताया था कि वह अपने पिता को बिना बताए उनकी पिस्तौल उठा लाया है जो कि बेहद गंभीर मामला है। अगर असला धारक अपने वेपन को संभाल नहीं सकता तो उसे वेपन रखने का भी कोई अधिकार नहीं है।

