*👉🏻 गांव अलीपुर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आया ट्राला, आग लगने से ट्राले के केबिन में बैठा व्यक्ति जला* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,24 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना सदर के अंतर्गत आते गांव अलीपुर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने के कारण एक ट्राले को आग लग गई। आग लगने के कारण ट्राले में बैठा हुआ व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्राले 
में बने केबिन में बैठा हुआ व्यक्ति जिंदा जल चुका था। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से माल लोड कर जालंधर की तरफ आ रहे ट्राले को गांव अलीपुर में सुबह 4:00 बजे हाईटेंशन तारों की चपेट में आने के कारण आग लग गई। आग लगने के कारण ट्राले में बैठा हुआ व्यक्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्राले के मालिकों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि ट्राले के मालिकों को सूचित किया गया है जिन्होंने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। अगली कार्रवाई मृतक के परिजनों और ट्राला मालिकों के आने पर की जाएगी।
