*👉🏻 हाइकोर्ट के आदेशों पर पुलिस का मज़ाक* *👉🏻 14 थानों में 12 मामले दर्ज,वो भी अज्ञात पर*

जालंधर,8 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-दीवाली पर पटाके चलाने के लिए हाइकोर्ट ने जो समय सीमा तय की थी जालंधर पुलिस उसे लागू कराने में फेल साबित हुई। महानगर में देर रात 12 बजे के बाद भी पटाके चलते रहे। शहर में 14 थानों की पुलिस होने के बावजूद 12 मामले दर्ज किए गए वो भी अज्ञात लोगों पर। पुलिस को यह पता नहीं चल पाया कि देर रात तक पटाके कौन चला रहा था। हाइकोर्ट के आदेशों की लोगों ने तो जमकर धज्जियां उड़ाई। लेकिन जालंधर पुलिस ने उससे भी बड़ा मजाक कर दिया और हाइकोर्ट के नियमों की उलंघना करने के मामले में 12 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर दिया। ऐसा करके जालंधर पुलिस क्या साबित करना चाहती है ये समझ से परे है।


