*👉🏻 पूर्व मेयर सहगल ने अदालत में किया आत्मसमर्पण*
जालंधर,16 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने जालंधर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है और उसके साथ ही उन्होंने अदालत में जमानत याचिका भी दायर कर दी है। जिसकी सुनवाई दोपहर बाद होगी। गौरतलब है कि शिवराज गढ़ के साथ लगते इलाके में निर्माण को रोकने गए नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर के साथ पूर्व मेयर सुरेश सहगल की हाथापाई हो गई थी। जिसके बाद पूर्व मेयर ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका लगाई थी, जो कि माननीय अदालत ने रद्द कर दी थी। जमानत याचिका रद्द होने के बाद से ही सुरेश
सहगल अंडर ग्राउंड हो गए थे। लेकिन आज पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने जालंधर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।


