ट्रैफिक इंस्पेक्टर पिंदरजीत सिंह रियाड़ सस्पेंड,मामला व्यापारी से दो हज़ार की बेगार का

जालंधर-(ज्ञान सिंह)पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर पिंदरजीत सिंह रियाड़ ने थाने के इंटरनेट का बिल जमा करवाने के लिए एक व्यापारी को फोन पर दो हज़ार रुपये की बेगार डाली।इंस्पेक्टर फोन पर उसे अपना नाम बता रुपयों की मांग कर रहा है और बोल रहा है कि आपको तो पहली बार बेगार डाली है।इन दोनों की बातचीत की ऑडियो वायरल हो गई और मामला सीपी,डीसीपी तक पहुंच गया।सीपी,डीसीपी तक मामला पहुंचते ही इंस्पेक्टर पिंदरजीत सिंह रियाड़ को सस्पेंड कर दिया गया।लेकिन इस मामले ने साबित कर दिया कि चाहे उच्चाधिकारी कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन विभाग में फैले भ्रष्टाचार को रोक पाना मुश्किल है।